World
अमेरिका में इस साल 30वें व्यक्ति को मौत की सजा, जहरीले इंजेक्शन का डोज देकर ली गई जान
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका के टेक्सस में बुधवार को एक कैदी को मौत की सजा दी गई। उसने स्टोर क्लर्क की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
लेखक Digital Desk41K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका के टेक्सस में बुधवार को एक कैदी को मौत की सजा दी गई। उसने स्टोर क्लर्क की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
वह इस साल अमेरिका में मौत की सजा पाने वाला 30वां व्यक्ति था। टेनेसी में क्रिस्टा पाइक को जानलेवा इंजेक्शन देने की नाकाम कोशिश के बाद यह पहली मौत की सजा थी।
जहरीले इंजेक्शन की डोज देकर दी गई मौत की सजा
46 वर्षीय जमाल हावर्ड को हंट्सविले की स्टेट जेल में जहरीले इंजेक्शन की डोज दिए जाने के बाद बुधवार रात 8:03 बजे (स्थानीय समय) मृत घोषित कर दिया गया। उसने वर्ष 2000 में एक स्टोर में हुई लूट के दौरान 42 वर्षीय विकी स्वार्टआउट की हत्या कर दी थी।

-1795229801745.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

