World
फ्रैंकफर्ट पुस्तक मेले में इंडियन नेशनल स्टैंड का भव्य शुभारंभ, भारतीय बाल कहानियों के जर्मन-स्पैनिश अनुवाद जारी
फ्रैंकफर्ट। विश्व के सबसे बड़े पुस्तक मेलों में से एक फ्रैंकफर्ट पुस्तक मेले 2026 में 'इंडियन नेशनल स्टैंड' का भव्य और औपचारिक उद्घाटन किया गया। भारत के कार्यवाहक महावाणिज्यदूत दीपक बंसल और प्रख्यात लेखक एवं समाजसेवी संद
लेखक Digital Desk99K पढ़े गए

फ्रैंकफर्ट। विश्व के सबसे बड़े पुस्तक मेलों में से एक फ्रैंकफर्ट पुस्तक मेले 2026 में 'इंडियन नेशनल स्टैंड' का भव्य और औपचारिक उद्घाटन किया गया। भारत के कार्यवाहक महावाणिज्यदूत दीपक बंसल और प्रख्यात लेखक एवं समाजसेवी संदीप भूटोरिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर स्टैंड का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर भारत और जर्मनी के बीच कूटनीतिक और सांस्कृतिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर को रेखांकित किया गया। उद्घाटन समारोह में फ्रैंकफर्ट पुस्तक मेले की उपाध्यक्ष क्लाउडिया कैसर, आईसीएसएसआर के सदस्य सचिव प्रो. धनंजय सिंह, साहित्य अकादेमी के सचिव वरुण गुलाटी, केंद्रीय हिंदी निदेशालय के निदेशक हितेंद्र मिश्र और केंद्रीय शास्त्रीय तमिल संस्थान के निदेशक प्रो. आर चंद्रशेखरन सहित साहित्य व संस्कृति जगत की कई नामचीन हस्तियां मौजूद रहीं।

-1795229801745.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

