डिजिटल डेस्क, पेरिस। फ्रांस के स्ट्रासबर्ग में यूरोपीय संसद की इमारत के अंदर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की 23-कैरेट गोल्ड की मूर्ति लगाई गई है। इस मूर्ति में ट्रंप को नग्न अवस्था में दिखाया गया है।
ट्रंप के गोल्डन स्टैच्यू में उनके एक हाथ में न्याय का तराजू है और दूसरे में एक लंबा गोल्फ क्लब है। गोल्फ क्लब के पास एक गोल्फ बॉल भी है जिसे दुनिया जैसा दिखाया गया है।
8.5 फुट ऊंची मूर्ति के बारे में बताने के लिए इसके आधार पर एक संदेश लिखा है, जिस पर लिखा है, 'मैं एक आदमी की पीठ पर बैठा हूं। वह मेरे बोझ तले दबा जा रहा है। मैं उसकी मदद के लिए कुछ भी करूंगा। सिवाय उसकी पीठ से नीचे उतरने के।'