डिजिटल डेस्क, ओटावा। कनाडाई लेखिका ऐनी कार्सन को वर्ष 2026 के साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई है। स्वीडिश अकादमी ने गुरुवार को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार का एलान करते हुए कहा कि ऐनी कार्सन को उनके साहसी और कल्पनाशील लेखन के लिए यह सम्मान दिया गया है।
अकादमी के अनुसार, कार्सन के लेखन ने क्लासिकल (शास्त्रीय) परंपराओं के साथ एक रोचक संवाद स्थापित करते हुए समकालीन साहित्य के लिए नए आयाम और रूप गढ़े हैं।