डिजिटल डेस्क, तेहरान। मध्य ईरान के शहर इस्फहान में प्रदर्शनकारी अलीरेजा सेपाही को फांसी दे दी गई। जनवरी में हुए विरोध-प्रदर्शनों के बाद गिरफ्तार किया गया था। जुलाई में दिल का दौरा पड़ने के कारण उन्हें सबके सामने फांसी नहीं दी गई। इस बीच में उन्होंने अपनी मंगेतर से शादी भी की।
लेकिन 5 अक्टूबर की सुबह वह पल आ ही गया जिसका 25 वर्षीय अलीरेजा को महीनों से डर था। उन्हें मध्य ईरान के शहर इस्फहान में फांसी दे दी गई। फांसी दिए जाने से ठीक पहले उनके वकील ने फोन पर एक समारोह के जरिए उनकी पार्टनर 22 वर्षीय महशाद काशानी से उनकी शादी करवाई थी। महशाद को भी विरोध प्रदर्शनों के कारण जेल में डाल दिया गया था।