डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप बार-बार कहते रहे हैं कि उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए। वहीं ट्रंप ने फिर एक बार वही बात कही, लेकिन इस बार उन्होंने ये अवॉर्ड मिलने पर संदेह भी दिखाया है।
ट्रंप ने 2026 में मिले नोबेल पुरस्कार के बारे में कहा, 'मुझे नहीं पता कि उनका फैसला क्या होगा। नॉर्वेजियन नोबेल कमिटी शुक्रवार को इस पुरस्कार की घोषणा करेगी। उनकी ऐसी छवि है कि वे शायद मुझ जैसे लोगों को यह पुरस्कार नहीं देते।'