डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप गुरुवार को कई प्रमुख टेक सीईओ को देश के सर्वोच्च वैज्ञानिक पुरस्कार प्रदान करेंगे। इनमें स्पेसएक्स और टेस्ला के प्रमुख एलन मस्क, माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला, गूगल के सह-संस्थापक सर्गेई ब्रिन, एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग और एएमडी की प्रमुख लिसा सु शामिल हैं।
व्हाइट हाउस के अनुसार, साइंस: ए न्यू गोल्डन एज शिखर सम्मेलन में ये पुरस्कार दिए जाएंगे। माइकल डेल और सत्या नडेला को नेशनल मेडल ऑफ टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन मिलेगा, जबकि अन्य को नेशनल मेडल ऑफ साइंस प्रदान किया जाएगा।