डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। पेंटागन ने यूएस सेंट्रल कमांड (CENTCOM) को ईरान के खिलाफ बड़े कॉम्बैट ऑपरेशन (सैन्य कार्रवाई) को फिर से शुरू करने की तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया है।
अमेरिकी अधिकारियों का हवाला देते हुए Axios ने रिपोर्ट दी है कि राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने अभी तक नए हमले शुरू करने के बारे में कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है। रिपोर्ट के अनुसार, इन तैयारियों से ईरान की परमाणु सुविधाओं, ऊर्जा बुनियादी ढांचे और अन्य रणनीतिक ठिकानों को निशाना बनाने वाले नए अमेरिकी सैन्य अभियान का रास्ता साफ हो सकता है।