World
मिरर इमेज की यह गुत्थी कैसे सुलझी? एक खोज कैसे बन गई बेहद क्रांतिकारी; हेनरी केगन और केंसो सोई की कहानी
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। अणुओं में मिरर इमेज की करीब 100 साल पुरानी गुत्थी सुलझाने के लिए फ्रांस के हेनरी केगन और जापान के केंसो सोई को इस साल के लिए केमिस्ट्री का नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा। रायल स्वीडिश एकेडमी आफ साइंसे
लेखक Digital Desk49K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। अणुओं में मिरर इमेज की करीब 100 साल पुरानी गुत्थी सुलझाने के लिए फ्रांस के हेनरी केगन और जापान के केंसो सोई को इस साल के लिए केमिस्ट्री का नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा। रायल स्वीडिश एकेडमी आफ साइंसेज ने कहा कि दवाओं के निर्माण के लिए रासायनिक प्रतिक्रया कराने में यह खोज महत्वपूर्ण है।
इससे न सिर्फ दवाओं का निर्माण आसान होगा, बल्कि कई तरह के अन्य रसायन बनाने में भी इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। हेनरी केगन और केंसो सोई का काम महान फ्रांसीसी विज्ञानी लुई पाश्चर की खोज पर आधारित है। 1.20 करोड़ स्वीडिश क्राउन (12 लाख डालर) की पुरस्कार राशि दोनों विज्ञानियों में बराबर बांटी जाएगी।

-1795229801745.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

