World
'लोगों के साथ गाजा के शहरों को भी मिटा रहा इजरायल', 3 साल की भीषण जंग की सेटेलाइट तस्वीरों ने खोली खौफनाक सच्चाई
डिजिटल डेस्क, यरुशलम। इजरायल पर हमास के हमले और उसके जवाब में इजरायली सेना के गाजा पट्टी पर हमले के बुधवार को तीन वर्ष पूरे हो गए। इस दौरान 1,200 इजरायलियों के जवाब में 73 हजार से ज्यादा फलस्तीनी मारे गए हैं। इजरायली हमल
लेखक Digital Desk39K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, यरुशलम। इजरायल पर हमास के हमले और उसके जवाब में इजरायली सेना के गाजा पट्टी पर हमले के बुधवार को तीन वर्ष पूरे हो गए। इस दौरान 1,200 इजरायलियों के जवाब में 73 हजार से ज्यादा फलस्तीनी मारे गए हैं। इजरायली हमलों में ध्वस्त भवनों के मलबे में दबकर मिट्टी में मिल गए लोगों के शवों की संख्या इसके अतिरिक्त है।
सेटेलाइट की ताजा तस्वीरों में गाजा की इससे आगे की दुर्दशा नजर आ रही है। पता चलता है कि इजरायल अब गाजा के शहरों को खत्म करने में जुटा है। मिस्र की सीमा के नजदीक का रफाह शहर इसका उदाहरण है। दक्षिणी गाजा का यह शहर तस्वीरों में अब मलबे के ढेरों और मैदानों वाला इलाका नजर आ रहा है। इजरायली हमले से पहले ढाई लाख की आबादी वाले इस शहर में अब कुछ सौ लोग भी नहीं बचे हैं।

-1795229801745.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

