डिजिटल डेस्क, कोलंबो। श्रीलंका की पूर्व प्रथम महिला शिरंथी राजपक्षे को बुधवार को उनके एनजीओ ओसिरलिया सवियाओ के बैंक अकाउंट से जुड़े कथित धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया गया।
रिश्वत या भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करने वाले आयोग के अधिकारियों ने श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे की पत्नी को कोलंबो के पोल्हेंगोडा में उनके घर से गिरफ्तार किया। 73 वर्षीय शिरंथी सोमवार को ही सिंगापुर से इलाज कराकर लौटी थीं।