डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका के मोंटाना राज्य के गवर्नर ग्रेग जियानफोर्ट इन दिनों भारत के दौरे पर हैं। उनका मकसद मोंटाना के किसानों की दाल मसूर, चना और मटर को भारत के 1.4 अरब लोगों के बाजार तक पहुंचाना है। लेकिन उनके इस व्यापारिक दौरे ने अमेरिका की घरेलू राजनीति, खासकर मेक अमेरिका ग्रेट अगेन (MAGA) गुट के भीतर एक जोरदार भूचाल ला दिया है।
दाल का कारोबार और मोंटाना का 'मिशन इंडिया'