डिजिटल डेस्क, तेल अवीव। दुबई से तेल अवीव की फ्लाईदुबई फ्लाइट को क्रैश करने कोशिश करने वाले ओमानी को-पायलट हमम अल-हम्मामी की जॉब को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ताजा रिपोर्ट में उसकी नौकरी लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।
वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, हम्मामी इससे पहले ओमान और मोरक्को की एयरलाइंस में काम करने में नाकाम रहा था। उसे महामारी के बाद तेजी से भर्ती अभियान के तहत फ्लाईदुबई एयरलाइन में नौकरी पर रखा गया था।