डिजिटल डेस्क, जिनेवा। रूसी अधिकारियों ने मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) को सूचित किया कि साइबेरिया के इरकुत्स्क शहर में प्लेग का कोई मामला नहीं है। इसी शहर में पिछले सप्ताह प्लेग अनुसंधान संस्थान की एक लैब टेक्नीशियन की मौत हो गई थी। वैश्विक स्वास्थ्य नियमों के तहत रूस के लिए डब्ल्यूएचओ के अनुरोध का 24 के भीतर जवाब देना अनिवार्य था।
रूस ने इससे पहले डब्ल्यूएचओ को बताया था कि उसके अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि लैब टेक्नीशियन की मौत न्यूमोनिक प्लेग की वजह से हुई थी अथवा नहीं। डब्ल्यूएचओ के प्रवक्ता क्रिश्चियन लिंडमायर ने एक प्रेस ब्रीफिंग में रूस का जवाब पढ़ा जिसके मुताबिक, इरकुत्स्क शहर में इस खतरनाक बीमारी का कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।