राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। अंटार्कटिक में ‘घोस्ट पार्टिकल’ खोजने वाले विज्ञानी फ्रांसिस हाल्जेन को इस वर्ष भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। उन्हें यह पुरस्कार अत्यधिक ऊर्जा वाले न्यूट्रिनो की खोज के लिए अंटार्कटिका में विशाल आइस क्यूब आब्ज़र्वेटरी विकसित करने के लिए दिया गया है।
न्यूट्रिनो मुश्किल से पकड़ में आने वाले ब्रह्मांड के सब-एटामिक पार्टिकल हैं। ये बिना किसी निशान के पृथ्वी और इंसानी शरीर से गुज़र जाते हैं इस कारण इसे ‘घोस्ट पार्टिकल’ कहते हैं। न्यूट्रिनो अंतरिक्ष से आने वाले ऐसे ‘कास्मिक मैसेंजर’ हैं, जो ब्रह्मांड की घटनाओं के रहस्य पहुंचाते हैं।