डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका ने आधुनिक इतिहास में नागरिकता रद करने की सबसे बड़ी प्रक्रिया शुरू की है। इसके तहत भारतीय मूल के एक व्यक्ति समेत 40 लोगों की अमेरिकी नागरिकता रद की जाएगी। इसके लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई है।
अमेरिकी न्याय विभाग के अनुसार, इन 40 लोगों के खिलाफ विभिन्न अमेरिकी अदालतों में नागरिकता रद करने की कार्रवाई की जा रही है।
इन पर विदेशी सरकार के एजेंट के रूप में काम करने, गैर इरादतन हत्या और एक दिव्यांग व्यक्ति के साथ यौन अपराध समेत कई गंभीर अपराधों के आरोप हैं।