World
श्रीलंका में ऑनलाइन जुआ रैकेट का भंडाफोड़, आठ भारतीय गिरफ्तार
डिजिटल डेस्क, कोलंबो। श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के पास पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से ऑनलाइन जुआ खेलाने और रैकेट चलाने के आरोप में आठ भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मंगलवार को पुलिस द्व
लेखक Digital Desk79K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, कोलंबो। श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के पास पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से ऑनलाइन जुआ खेलाने और रैकेट चलाने के आरोप में आठ भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मंगलवार को पुलिस द्वारा आधिकारिक रूप से साझा की गई जानकारी के बाद सामने आई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोलंबो के उपनगरीय इलाके थलांगमा की पुलिस को थलावाथुगोडा क्षेत्र के एक घर में अवैध रूप से जुए का कारोबार संचालित होने की गुप्त सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने रविवार को उक्त घर पर छापा मारा।

-1795229801745.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

