World
तीसरी बरसी पर इजरायल का बड़ा संकल्प, 7 अक्टूबर के सभी बचे हमास आतंकियों को चुन-चुनकर मारने का आदेश
आईएएनएस, यरुशलम। इजरायल ने उन सभी बचे हुए हमलावरों को खोज निकालने का आदेश दिया है, जो सात अक्टूबर, 2023 के हमले में शामिल रहे। इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल कैट्ज ने बताया कि सेना को ऐेसे हमलावरों का पता लगाने या खात्मा कर
लेखक Digital Desk33K पढ़े गए

आईएएनएस, यरुशलम। इजरायल ने उन सभी बचे हुए हमलावरों को खोज निकालने का आदेश दिया है, जो सात अक्टूबर, 2023 के हमले में शामिल रहे। इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल कैट्ज ने बताया कि सेना को ऐेसे हमलावरों का पता लगाने या खात्मा करने का आदेश दिया गया है।
शिन्हुआ न्यूज एजेंसी के अनुसार, इजरायली रक्षा मंत्री ने सोमवार को कहा कि अभी करीब दो हजार हमलावर बचे हुए हैं। उस दिन लगभग छह हजार हमलावर इजरायल की सीमा में दाखिल हुए थे। इनमें से चार हजार मारे जा चुके हैं।

-1795229801745.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

