डिजिटल डेस्क, पेरिस। फ्रांस में शिक्षा के लिए फंडिंग बढ़ाने की मांग कर रहे स्कूली छात्रों के प्रदर्शन के समर्थन में मंगलवार को देशभर में प्रदर्शन किए गए।
देश के विभिन्न शहरों में हजारों छात्रों ने सड़कों पर उतरकर इनकी मांगों का समर्थन किया। कई जगहों पर छात्रों के साथ झड़प होने पर पुलिस की ओर से आंसू गैस के गोले दागने की खबर है। इधर, देश में जेनजी के आंदोलन के चलते राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पर दबाव बढ़ गया है।
फ्रांस के शहरों में छात्रों ने हाई स्कूलों का घेराव किया, जबकि इस दौरान कई जगहों पर झंडे और प्लेकार्ड लेकर प्रदर्शन किए गए। ये प्रदर्शन इस बात के संकेत हैं कि सितंबर के मध्य में पेरिस के एक हाई स्कूल में शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन राष्ट्रीय आंदोलन का रूप ले लिया है।