डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। जहां 15 साल की उम्र में अधिकतर किशोर पढ़ाई, दोस्तों और सोशल मीडिया में व्यस्त रहते हैं, वहीं अमेरिका के वरमोंट राज्य का छात्र डीन रॉय एक अनोखा रिकॉर्ड बनाने जा रहा है।
डीन की उम्र अभी इतनी नहीं है कि वे खुद वोट डाल सकें या अकेले कार चला सकें, लेकिन नवंबर में होने वाले वरमोंट गवर्नर पद के चुनाव के बैलेट पेपर पर उनका नाम आधिकारिक प्रत्याशी के रूप में दर्ज होगा।