World
'जेन डो' के समर्थन में उतरे कॉर्नेल यूनिवर्सिटी के छात्र, बलात्कार के खिलाफ निकाली रैली
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका की प्रतिष्ठित आइवी लीग यूनिवर्सिटी कॉर्नेल में एक छात्रा के साथ कथित गैंगरेप के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस घटना के विरोध में और पीड़िता के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए सोमवार को यूनिवर्स
लेखक Digital Desk41K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका की प्रतिष्ठित आइवी लीग यूनिवर्सिटी कॉर्नेल में एक छात्रा के साथ कथित गैंगरेप के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस घटना के विरोध में और पीड़िता के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए सोमवार को यूनिवर्सिटी परिसर में एक विशाल रैली निकाली गई। प्रदर्शनकारी छात्रों ने कैंपस में बढ़ती यौन हिंसा के खिलाफ संस्थान से कड़े और ठोस कदम उठाने की मांग की।
रैली के दौरान छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन के ढुलमुल रवैये की कड़ी निंदा की। प्रदर्शनकारियों ने मांग रखी कि पूरे मामले की किसी बाहरी और स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराई जाए। इसके साथ ही, कैंपस में होने वाले यौन उत्पीड़न के मामलों के लिए निष्पक्ष सुनवाई और अनिवार्य न्यूनतम सजा का नियम तय किया जाए।

-1795229801745.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

