डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ओमान के तट के पास स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमला हुआ है। पनामा के झंडे वाले जहाज MT On Peace पर हुए इस हमले में 11 भारतीय कृ सदस्य घायल हुए हैं। विदेश मंत्रालय ने घटना की जानकारी देते हुए हमले की कड़ी निंदा की है।
होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला
विदेश मंत्रालय के मुताबिक, घटना उस समय हुई जब MT On Peace स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहा था। होर्मुज का समुद्री क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिहाज से बेहद अहम माना जाता है।