डिजिटल डेस्क, अबू धाबी। दुबई से तेल अवीव के लिए जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में हुए 'आतंकी हमले' में घायल हुए रियल हीरो पायलट कैप्टन स्मित के स्वास्थ्य को लेकर नया खुलासा हुआ है। ओमान के को-पायलट हम्मामी ने कैप्टन स्मित की खोपड़ी पर भी वार किया जिसमें उनकी खोपड़ी में फ्रैक्चर हो गया।
एनडीटीवी की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि हमले के दौरान स्मित को 'डिप्रेस्ड फ्रैक्चर' हुआ और सऊदी अरब में आपातकालीन उपचार किया गया, जहां डॉक्टरों ने संयुक्त अरब अमीरात ले जाने से पहले उसकी खोपड़ी का इलाज किया।