डिजिटल डेस्क, कीव। रोमानिया की समुद्री सीमा के बाहर काला सागर में तुर्की के एक सिविलियन कार्गो जहाज पर रूसी ड्रोन हमले में कम से कम दो क्रू मेंबर मारे गए और एक भारतीय समेत कुछ अन्य लोग घायल हो गए। मामले को लेकर भारत की प्रतिक्रिया सामने आई है।
रोमानिया में भारतीय दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि क्रू मेंबर में तीन भारतीय नागरिक शामिल थे और ड्रोन हमले के कारण जहाज में आग लगने के बाद उनमें से एक घायल हो गया है और उसका इलाज चल रहा है।