World
फ्रांस में हिंसक हुआ छात्र आंदोलन, प्रदर्शन के दौरान ग्रेनेड फटने से 15 वर्षीय छात्र का उड़ा हाथ
डिजिटल डेस्क, पेरिस। फ्रांस में जेनजी आंदोलन बढ़ता जा रहा है। हिंसा पर उतारू उग्र छात्रों के आगे पुलिस बेबस नजर आ रही है। उत्तरी फ्रांस में सोमवार को हाई स्कूल के प्रदर्शनकारी छात्रों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। इस दौरान
लेखक Digital Desk68K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, पेरिस। फ्रांस में जेनजी आंदोलन बढ़ता जा रहा है। हिंसा पर उतारू उग्र छात्रों के आगे पुलिस बेबस नजर आ रही है। उत्तरी फ्रांस में सोमवार को हाई स्कूल के प्रदर्शनकारी छात्रों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। इस दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें ग्रेनेड फटने से एक छात्र का हाथ उड़ गया। इस बीच, छात्रों ने मंगलवार को राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन का आह्वान किया।
स्थानीय मीडिया के अनुसार, एक 15 वर्षीय छात्र उस समय अपना हाथ गंवा बैठा, जब उसने पुलिस के ग्रेनेड को उठा लिया था। ग्रेनेड के धमाके से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मामले की जांच की जा रही है।

-1795229801745.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

