डिजिटल डेस्क, अदन। विश्व के अहम समुद्री मार्गों में शामिल बाब अल-मंदेब स्ट्रेट से हूती का प्रभाव खत्म करने के लिए सऊदी अरब और उसकी समर्थित यमन की सेना का अभियान शुरू हो गया है। इस दौरान हूती के कब्जे वाले स्ट्रेट के नजदीकी द्वीपों और समुद्री किनारों पर सऊदी अरब के लड़ाकू विमानों ने बमबारी की है जबकि यमनी सेना उन तटवर्ती पहाड़ी इलाकों की ओर बढ़ रही है।