डिजिटल डेस्क, लागोस। नाइजीरिया का सैन्य हेलीकॉप्टर लागोस जाते समय एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूटने के बाद ओंडो राज्य में एक नेवल बेस के पास क्रैश हो गया। इसमें 25 यात्री और सात क्रू मेंबर सवार थे। इस क्रैश में किसी के हताहत होने की तुरंत पुष्टि नहीं हुई।
उड्डयन मंत्री फेस्टस केयामो ने कहा कि कंट्रोलर्स का विमान से संपर्क सुबह करीब सवा आठ बजे (स्थानीय समय) टूटा था और वे दोबारा संपर्क नहीं कर पाए।