डिजिटल डेस्क, स्टॉकहोम। सोमवार को मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों को दिया गया है। ये तीनों वैज्ञानिक दिमाग की अलग-अलग नर्व सेल्स की एक्टिविटी को चालू या बंद करने के नर्व सिस्टम पर काम कर रहे थे।
तीन वैज्ञानिकों को मिला मेडिकल नोबेल पुरस्कार
2026 का मेडिसिन नोबेल जर्मनी के पीटर हेगेमैन और जॉर्ज नागेल और अमेरिका के कार्ल डाइसेरोथ को दिया गया है। इन तीनों ने लाइट गेटेड आयन चैनल और आप्टोजेनेटिक्स पर रिसर्च की है। वे जर्मनी और अमेरिका की यूनिवर्सिटीज में काम करते हैं।