डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। फ्लाईदुबई के विमान में बीच हवा में हुए जानलेवा हमले के बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा है। शुरुआती रिपोर्टों में दो पायलटों के बीच कॉकपिट में हुई खूनी भिड़ंत, यात्रियों और ऑफ-ड्यूटी क्रू द्वारा विमान को संभालने की बहादुरी पर चर्चा रही। लेकिन इस पूरे घटनाक्रम में बोइंग 737 मैक्स विमान के मजबूत डिजाइन ने भी सभी अनुमानों को पीछे छोड़ दिया।