World
अमेरिका: मिसौरी में सड़क हादसे में तेलंगाना की महिला की मौत, दोस्त घायल
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका के मिसौरी राज्य के सेंट लुइस इलाके में शनिवार देर रात सड़क हादसे में तेलंगाना की 31 वर्षीय महिला की जान चली गई। तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी।
लेखक Digital Desk40K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका के मिसौरी राज्य के सेंट लुइस इलाके में शनिवार देर रात सड़क हादसे में तेलंगाना की 31 वर्षीय महिला की जान चली गई। तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी।
मृतका की पहचान दराम सुप्रिया के रूप में हुई है, जो तेलंगाना के महबूबाबाद जिले के मरीपेड़ा की मूल निवासी थीं। परिजनों के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब सुप्रिया अपना रेस्टोरेंट बंद कर घर लौट रही थीं।

-1795229801745.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

