डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने नेशनल इंटेलिजेंस के डायरेक्टर (डीएनआई) जे क्लेटन को व्हाइट हाउस का नया एआई जार नियुक्त किया है। द वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार, अगस्त में इंटेलिजेंस प्रमुख का पद संभालने वाले क्लेटन अब एक नई कार्यकारी टास्क फोर्स की कमान संभालेंगे।
इस टास्क फोर्स को 120 दिनों के भीतर एक विस्तृत रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया गया है, जिसमें तेजी से विकसित हो रहे AI से राष्ट्रीय सुरक्षा को होने वाले खतरों और इससे मिलने वाले रणनीतिक व आर्थिक अवसरों का ब्योरा देना होगा।