डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। फारस की खाड़ी के अरब देश तेल ईरान-अमेरिका तनाव और होर्मुज स्ट्रेट में जारी तनाव के बाद भी अपने कच्चे तेल का निर्यात युद्ध-पूर्व स्तर पर लाने में सफल रहे हैं। हालांकि अमेरिका की ओर से लगाई गई सख्त समुद्री नाकेबंदी के कारण ईरान का अपना तेल निर्यात लगभग शून्य बना हुआ है।
यह पूरा घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही रोककर अमेरिका पर कूटनीतिक दबाव बनाने की रणनीति बनाई थी।