डिजिटल डेस्क, कीव। रूस ने कीव के नॉर्दन ब्रिज पर हमला किया। मॉस्को की ओर से यूक्रेन की राजधानी पर हमले तेज करने के साथ ही शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों की कड़ी में यह ताजा हमला है।
कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने बताया कि शनिवार के हमले में दो लोग घायल हो गए। उन्होंने कहा कि हमले से सड़क और ट्रॉलीबल को बिजली पहुंचाने वाला पावर सप्लाई सिस्टम क्षतिग्रस्त हो गया, साख ही नदी के ऊपर के ट्रैफिक को भी रोक दिया गया।