World
पाकिस्तान में 128 साल से गिरफ्तार है बरगद का पेड़, आज भी जंजीरों में जकड़ा; क्या है वजह?
डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। क्या आप सोच सकते हैं कि कभी कोई पेड़ भी गिरफ्तार हो सकता है? अगर हां, तो आखिर पेड़ का अपराध क्या होगा? सुनने में यह बात किसी फिल्मी ड्रामे जैसा लग सकता है, लेकिन विश्वास कीजिए....ये कहानी कोई फि
लेखक Shubham Kumar62K पढ़े गए
-1791108819262.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। क्या आप सोच सकते हैं कि कभी कोई पेड़ भी गिरफ्तार हो सकता है? अगर हां, तो आखिर पेड़ का अपराध क्या होगा? सुनने में यह बात किसी फिल्मी ड्रामे जैसा लग सकता है, लेकिन विश्वास कीजिए....ये कहानी कोई फिल्मी ड्रामा की नहीं है, बल्कि पाकिस्तान के खैबर दर्रे की है। जहां 128 साल से ऐसा ही एक बरगद का पेड़ 'गिरफ्तार' है।
वास्तव में यह बात साल 1898 की है, जब यह पूरा इलाका ब्रिटिश राज के अधीन था। इसी समय की बात है, जब एक नशे में धुत अंग्रेजी अफसर ने अपनी सनक में इस मूक पेड़ को अपनी तरफ बढ़ते देख ऐसा आदेश दिया कि वह कहीं भाग न जाए।

-1795229801745.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

