World
आरोपी पायलट को छोड़ने के लिए कह रहा था क्रू? फ्लाईदुबई कांड में बड़ा खुलासा; यात्री बोले- सिर्फ पुलिस को सौंपेंगे
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ 1073 को क्रैश होने से बचा लिया गया। भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर पर क्रैश एक्स (कुल्हाड़ी) से हमला हुआ था, लेकिन उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोलकर क्रू को अलर्ट
लेखक Digital Desk28K पढ़े गए
-1791093483292.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ 1073 को क्रैश होने से बचा लिया गया। भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर पर क्रैश एक्स (कुल्हाड़ी) से हमला हुआ था, लेकिन उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोलकर क्रू को अलर्ट करके सैकड़ों यात्रियों की जान बचाई।
कुछ ही मिनटों में यात्रियों ने प्लेन का कंट्रोल अपने हाथ में ले लिया और कथित क्रैश की कोशिश को नाकाम कर दिया। यात्रियों ने ओमान के को-पायलट हमाम अल-हम्मामी को बांध दिया और साफ कर दिया कि उसे स्थानीय पुलिस के हवाले किया जाएगा।

-1795229801745.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

