डिजिटल डेस्क, दुबई। दुबई के क्राउन प्रिंस, शेक हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने भारतीय पायलट और फ्लाईदुबई के हीरो स्मित मच्छर से मुलाकात की। मच्छर का दुबई के अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन पर उड़ान के दौरान उनके को-पायलट ने हमला किया था.
गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कॉकरिट का दरवाजा खोलने और इस तरह 172 यात्रियों और क्रू सदस्यों की जान बचाने के लिए दुनिया भर में इस पायलट की तारीफ हो रही है।