डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका की ओर से एक बड़ा और महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय अपडेट सामने आया है, जो भारतीय नागरिकों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आया है।
अमेरिकी विदेश विभाग द्वारा जारी की गई 50 देशों की उस सूची में भारत का नाम शामिल नहीं किया गया है, जिसके नागरिकों को अब बिजनेस और टूरिस्ट वीजा (बी1/बी2) के लिए 20 हजार डॉलर तक का भारी वीजा बॉन्ड (जमानत राशि) चुकाना होगा।
अमेरिका ने उन 50 देशों की सूची जारी की है जिनके नागरिकों को बिजनेस और टूरिस्ट वीजा के लिए 20 हजार डॉलर तक का वीजा बॉन्ड जमा करना होगा। भारत को इससे छूट दी गई है, लेकिन बांग्लादेश, भूटान और नेपाल जैसे दक्षिण एशियाई देशों को इस सूची में शामिल किया गया है।