एएफपी, पेरिस। रूस के पूर्व प्रधानमंत्री मिखाइल कास्यानोव ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के लिए तैयार नहीं हैं, भले ही उन्हें एहसास हो कि 2022 में आक्रमण करना गलती थी।
एएफपी को दिए इंटरव्यू में कास्यानोव (68) ने कहा कि उन्होंने गलती की है जिसे वे स्वीकार नहीं कर पा रहे। उन्हें सुरक्षा एजेंसियों की रिपोर्ट पर भरोसा था कि यूक्रेन कमजोर है।