डिजिटल डेस्क, यरुशलम। फ्लाईदुबई फ्लाइट में हुई घटना ने इजरायल की सुरक्षा एजेंसियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चैनल 12 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायली अधिकारियों से कड़े सवाल पूछे जा रहे हैं कि ओमानी पायलट तेल अवीव कैसे आ पाए।
इजरायल की एयरलाइंस में उन देशों के पायलटों पर रोक है जिनके इजरायल के साथ राजनयिक संबंध नहीं हैं, तो फिर आखिर फ्लाईदुबई फ्लाइट में ओमान का पायलट कैसे आ पाया।