डिजिटल डेस्क, मस्कट। मिडिल ईस्ट में तनाव अभी भी जारी है। इस बीच शुक्रवार को होर्मुज जलडमरूमध्य में कुवैती झंडे वाले कच्चे तेल के टैंकर पर हमला किया। इस टैंकर पर पांच भारतीय मौजूद थे।
ओमान में भारतीय दूतावास ने जानकारी दी है कि ये भारतीय नागरिक MT काजिमाह III पर सवार थे, जो इस अहम समुद्री रास्ते से गुजरते समय हमले का शिकार हुआ। सभी पांचों लोगों को सुरक्षित किनारे पर पहुंचा दिया गया है।