डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। जी7 देशों ने एक अहम निर्णय लिया है। उन्होंने अपने इमरजेंसी रिजर्व से लगभग 100 मिलियन बैरल यानी 10 करोड़ बैरल कच्चा तेल और डीजल बाजार में जारी पर सहमति बनाई है। इसके अलावा सभी सदस्य देशों ने यह भी आश्वासन दिया है कि वे ऊर्जा निर्यात पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाएंगे।
जी7 के आधिकारिक बयान में कहा गया है कि यह कदम ऊर्जा आपूर्ति और बाजार में स्थिरता बनाए रखने के लिए उठाया गया है। अमेरिका में शुक्रवार को डीजल की औसत कीमत 6.37 डॉलर प्रति गैलन रही। एएए के अनुसार, 22 सितंबर को यह 6.52 डॉलर के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी।