डिजिटल डेस्क, केप केनावेरल। स्पेसएक्स के क्रू-13 मिशन के तहत चार अंतरिक्षयात्री गुरुवार को केवल आठ घंटे में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पहुंच गए। यह अमेरिका की अब तक की सबसे तेज अंतरिक्ष उड़ान है।
स्पेसएक्स के मुताबिक, लांच के समय अंतरिक्ष स्टेशन की स्थिति अनुकूल होने के कारण इतना तेज सफर संभव हुआ। अंतरिक्षयात्री छह महीने के मिशन के दौरान आईएसएस पर कई वैज्ञानिक प्रयोग करेंगे।