World
कैप्टन मच्छर को मिले 'मेडल ऑफ ऑनर', इजरायल के पूर्व उपविदेश मंत्री ने की बड़ी मांग
एएनआई, तेल अवीव। फ्लाईदुबई के काकपिट में को-पायलट द्वारा किए गए हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छर के अद्भुत साहस की प्रशंसा करते हुए इजरायल की पूर्व उप विदेश मंत्री शैरेन हैस्केल ने कहा कि भारतीय पायलट इजरायल के 'मेडल ऑफ
लेखक Digital Desk97K पढ़े गए

एएनआई, तेल अवीव। फ्लाईदुबई के काकपिट में को-पायलट द्वारा किए गए हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छर के अद्भुत साहस की प्रशंसा करते हुए इजरायल की पूर्व उप विदेश मंत्री शैरेन हैस्केल ने कहा कि भारतीय पायलट इजरायल के 'मेडल ऑफ ऑनर' के हकदार हैं।
हैस्केल ने कहा, "उनकी हिम्मत और पक्के इरादे ने बहुत सी जानें बचाईं। उन्हें इजरायल आने का न्योता मिलना चाहिए ताकि हमारे राष्ट्रपति और हमारी सरकार उन्हें मेडल ऑफ आनर दे सकें। यह अद्भुत काम था; उन्होंने अपनी जान जोखिम में डाली और खुद को जिंदा रखा ताकि कॉकपिट का दरवाजा खोल सकें।"

-1795229801745.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

