डिजिटल डेस्क, न्यूयॉर्क। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यापारिक जहाजों पर हमलों का सिलसिला जारी है। इसके बावजूद इस अहम जलमार्ग से कच्चे तेल का निर्यात हाल के हफ्तों में बढ़कर युद्ध से पहले के स्तर के करीब पहुंच गया है।
अमेरिकी नौसेना की ओर से कुछ तेल टैंकरों को सुरक्षा दिए जाने को इसके पीछे एक प्रमुख वजह माना जा रहा है।
एक पश्चिमी सुरक्षा अधिकारी ने गोपनीय आंकड़ों के हवाले से बताया कि अगस्त की शुरुआत से ईरान हर हफ्ते होर्मुज में व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाते हुए करीब 30 ड्रोन और 10 एंटी-शिप मिसाइल हमले कर रहा है।