डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी ऊर्जा विभाग के एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर को ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों को समर्थन देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसपर विस्फोटक और ड्रोन बनाने के लिए सामग्री खरीदने और यमन की यात्रा करने का आरोप है।
वाशिंगटन के रिचलैंड निवासी 51 वर्षीय एश्टन हामेद एलाबूडी को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। एफबीआई का कहना है कि एलाबूडी का उद्देश्य हूती विद्रोहियों को उनकी संचार क्षमताओं को बेहतर बनाने में मदद करना था। वह यमन गया था, जहां हूती और सऊदी समर्थित बलों के बीच संघर्ष जारी है।