डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर की पत्नी सोनल ने फ्लाईदुबई की उस उड़ान में अपने पति पर हुए जानलेवा हमले के बारे में कहा कि वह बहुत सदमे में थीं और इस संकट को समझने की "मानसिक क्षमता" नहीं थी।
उन्होंने बताया कि वह गुरुवार को अपने पति से मिलीं और इससे उन्हें आश्वासन मिला कि वह यूएई के डाक्टरों, सैन्य डाक्टरों की अच्छी देखभाल में यानी सही हाथों में हैं। एक समाचार चैनल से बातचीत में सोनल ने बताया कि गुरुवार को अबूधाबी के अस्पताल में वह अपने पति से मिलने में सफल रहीं, जिससे उनकी चिंता कम हुई।