डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गूगल ने पहली बार अपने एआई चिप्स को अंतरिक्ष में भेजा है। कंपनी ने 'प्रोजेक्ट सनकैचर' के तहत पहली बार अपने चार टेंसर प्रोसेसिंग यूनिट (TPU) एआई चिप्स को अंतरिक्ष में भेजा है। रेफ्रिजरेटर के आकार का यह प्रोटोटाइप सैटेलाइट स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट से कैलिफोर्निया के वैंडेनबर्ग से सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया।
इस मिशन का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि क्या भविष्य में सूर्य के प्रकाश (सौर ऊर्जा) से चलने वाले एआई डेटा सेंटर अंतरिक्ष में काम कर सकते हैं या नहीं। यह हालिया लॉन्च इसी प्रोजेक्ट का पहला इन-ऑर्बिट (कक्षीय) परीक्षण है।