डिजिटल डेस्क, दुबई। फ्लाईदुबई की तेल अवीव जा रही उड़ान में कॉकपिट हमले के आरोपी ओमानी को-पायलट को सऊदी अरब ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के हवाले कर दिया है। जांच एजेंसियां अब इस बात की पड़ताल कर रही हैं कि क्या यह घटना जानबूझकर विमान को क्रैश करने की कोशिश थी।
अमीराती सरकार ने कहा कि उसकी टीम हमले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इसका किसी आतंकवादी उद्देश्य से कोई संबंध था।