World
अमेरिका में मौत की सजा के दौरान दो बार जहरीला इंजेक्शन देने के बाद भी बच गई कैदी; हैरान करने वाला मामला आया सामने
जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। अमेरिका के टेनेसी में मौत की सजा पाने वाली कैदी क्रिस्टा पाइक को दो बार जानलेवा इंजेक्शन देकर सजा देने की कोशिश नाकाम हो गई। वह दोनों बार बच गई। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया। उसकी कानून
लेखक Digital Desk68K पढ़े गए

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। अमेरिका के टेनेसी में मौत की सजा पाने वाली कैदी क्रिस्टा पाइक को दो बार जानलेवा इंजेक्शन देकर सजा देने की कोशिश नाकाम हो गई। वह दोनों बार बच गई। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया। उसकी कानूनी टीम ने कहा कि पाइक बेहोश हो गई है, लेकिन उसकी धड़कन चल रही है और खर्राटे सुनाई दे रहे हैं।
उसके वकील ने बीबीसी को बताया कि दो इंजेक्शन दिए जाने के बाद 50 वर्षीय पाइक को अब अस्पताल में जीवन बचाने वाली चिकित्सा दी जा रही है। पाइक को 1996 में 19 वर्षीय कोलीन स्लेमर की हत्या के लिए मौत की सजा सुनाई गई थी।

-1795229801745.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

