डिजिटल डेस्क, काठमांडू। तिब्बत में ग्लेशियर टूटने की वजह से नेपाल में आई बाढ़ के कारण अब तक 1204 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और लगभग 4200 लोग अभी भी लापता हैं। जैसे-जैसे दिन गुजरते जा रहे हैं, बाढ़ के मलबे में दबे लोगों के जिंदा बचने की उम्मीद धूमिल होती जा रही है।
बचाव के अधिकतर प्रयास जलविद्युत परियोजनाओं की सुरंगों में फंसे मजदूरों को बचाने पर केंद्रित हो गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि कुछ सुरंगों में हवा की आपूर्ति वाले चैंबर हैं और बचाव दल 600 से अधिक लापता मजदूरों तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं।